Posts

Showing posts with the label दिल को सुकून और जीने में जुनून आया

मेरी कहानी मेरी जुबानी

Image
मेरी कहानी मेरी जुबानी  मुझे पता है मैं कुछ खास नहीं अभी नादान सही  शब्दों के खेल से अब तक अनजान सही जिस गुलिस्तां में हजारों गुणों की महफिल है  मेरा वजूद उस गुलजार में छोटा ही सही  छोटी सी उम्र में सुनी थी जो गजलें कभी  कम शब्दों में बड़ी बात अच्छी लगती थी  यूं तो हर वक्त फ्री रहती थी मैं लोगों से  अपनी छुट्टियों से हंसती हंसाती रहती थी  पर सच यह है की तनहाई सदा भाती थी मुझे  अपनी ही संगत में मजा बहुत आता था  रात के अंधेरों में खुले आसमान तले  तारों को निहारती सन्नाटों की धुन पर शब्दों  को कागज पर नचाया करती  कभी हॉस्टल की खिड़की से तो कभी बगीचे में अकेले बैठकर  कविताओं को पन्नों पर छापा करती  पड़ी थी पहली कविता शरद पूर्णिमा की महफिल में  उस रात चांद गजब का सुंदर था  मेरी  आंखें भी चमक उठी थी उस पल  जब हर कोना तालियों से गूंजा था  बड़े हुए तो हाथों ने जिम्मेदारी की डोर कुछ इस तरह थामी  खो गई कलम मेरी और सोच छुप गई...