Posts

Showing posts with the label hindi poem

घर की धूल

Image
घर की धूल *चमकती धूप में जब कभी देखा अपनी हथेली को, कम नहीं पाया किसी से भी इन लकीरों को, *कुछ कमी तो रह गई फिर भी नसीब में मेरे, ठोकरें खाता रहा मन हर कदम तकदीर से! *हर सुबह लाती है मुझमें, इक नया सा हौंसला, हिम्मतें उठती हैं फिर  लेने  को कोई  फैसला, *ये भी करलूँ, वो भी  करलूँ, जी लूं अपने आप में, कोई मजबूरी या बंधन रोके ना अब राह में, *साथ चढ़ते सूर्य के फर्ज़ भी बढ़ता गया, जिम्मेदारियों  की लय में दिन भी ढलता गया, *मैं मेरे सपनों के भीतर यूं ही उलझी रही, शाम आते ही अरमानों का रंग भी उड़ गया *बहुत कड़वा है ये अनुभव सोच और सच्चाई का, दोष किसका है यहाँ पर, केवल अपने आप का, *क्यों ये सोचा कोई आकर मेरे लिए सब लाएगा, क्यों न सोचा मैं ही चलकर खुद ही सब ले लाऊँगी *कर रही हूं हद से बढ़ कर, मूल्य जिसका कुछ नहीं, मूल्य क्या कोई भरेगा, जो भी है अनमोल है, *फिर भी लोगों की नजर में ग्रहणी घर की धूल है फिर भी लोगों की नजर में ग्रहणी घर की धूल है ।।

Hindi poems on "Khwab"

Image
Khwab हमने बनाया था ख्वाबों का गुलिस्तां, जहाँ जस्बातों की सतह पर प्यार के गुल खिले थे अपनेपन और इज़्ज़त के दरख्तों पर सुकून के रसीले फल लदे थे महक रहा था गुलज़ार अरमानों का मोहबतों के झूले बंधे थे उन झूलों पर झूलती मैं उन झूलों पर झूलती मैं, अपनी हर खवाहिश कि नुमाइश करती, ऊँचे ऊँचे तेज़ भर्ती थी। अपने वज़ूद पर इतराती, अपना अक्स झील में देखा करती.... अरे ! उस झील का ज़िक्र क्यों छूट गया..... जिसके पानी में प्यार बहता था। वो प्यार जो अहम है  मेरा जिसमें मैं ही मैं झलकती हूँ प्यार ऐसा की जिसकी आघोष में मेरे सारे एब छुप गए हैं कहीं। ख्वाब तो ख्वाब हैं, हकीकत तो नही हकीकत इतनी खुशनुमा नही होती यहाँ सब पर मैं नही मेरा वज़ूद हारा सा, बेमाने सा अपनी ख्वाबों की टोकरी उठाये  भटक रहा है यहाँ वहां.... ....

Mera Akss

क्यूँ इतना मजबूर मेरा वजूद नज़र आता है ? उलझा उलझा बड़ा फ़िज़ूल नज़र आता है अपनी आँखों के बिखरते सपनों का क़तरा क़तरा ज़हर सा नज़र आता है हम ढूँढ़ते रहे जिन गलियों में खुद्की परछाई उन गलियों में अँधेरा ही नज़र आता है वो ख्वाहिशें जो उड़ती रहीं मेरे नभ पर आज सिमटी सी बेजान नज़र आतीं हैं वक़्त का खेल भी निराला है कभी ख़ुशी कभी गम का सिलसिला पुराना है डर लगता है तन्हाइयों की गहराइयों से कहीं गुमशुदा सा मेरा अक्स नज़र आता है ,,