Posts

Showing posts with the label motivation

Collection of my poems : Aksss "अक्स (A Reflection of my soul)"

अक्स (A Reflection of my soul) "स्याही की भी मंज़िल का अंदाज देखिए हुजूर, खुद-ब-खुद बिखरती है तो दाग़ बनती है, जब कोई बिखेरता है तो अल्फाज़ बन जाती है।।"             कम शब्दों में बड़ी बात कहने की इस कला को ही हिंदी में कविता, इंग्लिश में पोयम और उर्दू में शायरी कहा जाता है। यह भाषा का ऐसा निराला रूप है जिसे लिखने में जितना मज़ा आता है उतना ही इन्हें पढ़ने और सुनने में आनंद की अनुभूति होती है। सीधे सपाट शब्दों में कही गई बात से ज्यादा खूबसूरत तुकबंदी में कही गई बात में होती है।  इस पुस्तक में मैंने मेरे मन के अक्स को आप सबके सामने प्रस्तुत करने की चेष्टा की है।  मेरी कविताओं के शीर्षक वैसे तो कुछ आम ही हैं, परंतु इन कविताओं की खासियत यह है कि इन कविताओं के माध्यम से गृहणियों व महिलाओं के मन में के हाल को दर्शाया गया है। उनके विचारों का अक्स आप इन शब्दों की माला में महसूस कर सकेंगे। कविताओं की श्रंखला कुछ सब टाइटल्स द्वारा विभाजित कर प्रस्तुत किया गया है जैसे: वंदन, मंथन, आत्म साक्षात्कार आदि। इन कविताओं की सोच ...

"काव्य कथा" (साइकल ज़िन्दगी की !!)

Image
क्यों खामोश हूं मैं? 1 दिन बड़े प्यार से मेरी खामोशी ने मुझसे पूछा, क्यों ऐसा चुपचाप हुआ मन? क्यों खामोशी का साया है? मन ही मन में फिर खामोशी से बात हुई तो एक किस्सा था उसने सुनाया।  याद कर कितने अरमानों से मां बाबा ने एक साइकिल था तुझे दिलाया, यह साइकल जिंदगी की है !  नाम यह देख कर तुझे थमाया चलानी ये तुमको ही होगी, मदद भले हम कर देंगे, खुद ही जोर लगाना होगा, संतुलन भी रखना होगा, कोई सहारा साथ न होगा, गति भी तुमको तकना है उड़ाकर मन के गुब्बारे, मैं उड़ी चली फिर साइकिल पर जोर पैडल पर देते देते, मजे लेती थी हर पथ पर यूं ही गुजरे साल कई, मैं कभी नहीं खामोश रही चली जाती थी मेरे दम पर साइकिल मेरी जिंदगी की मेरे दम पर? हुsssss समय की धारा ने क्या बोलो, कभी किसी को बख्शा है? राह हमेशा समतल होगी, ऐसा तो नहीं होता है जीवन की पथरीले पथ पर, जब साइकिल के चक्के घूमे, मां बाबा का साथ भी छूटा और चक्के भी पिचक गए।  दुनिया की इस भीड़ में, मैं ही मैं से बिछड़ गई, उलझ गई फिर जीवन में और साइकल मेरी कोने में थी खड़ी। पूछा मैंने फिर खामोशी से:...

A True Story "आत्म बल"

Image
आत्म बल सामान्यतः जब हम किसी को हाथ, पैर या अन्य किसी अंग के बगैर देखते हैं, तो उन्हें अपंग या अपाहिज मान लेते हैं। पर कई दफा इनसान की इच्छा शक्ति उससे वह करवा लेती है जो सही सलामत दिखने वाले भी नहीं कर पाते। मेरे पापा बचपन से ही अपने बाएँ पैर से विकलांग थे। एक दुर्घटना में उनकी हिप बोन टूट गई थी। अनेक इलाज के बाद अन्ततः उनका बाया पैर दाएँ पैर की तुलना में करीब 3इंच छोटा और कमज़ोर था। ये कहानी है 1990 की, जून का महीना जब भीषण गरमी की चिलचिलाती दोपहर में सुनसान रास्तों पर कोई कोई ही नज़र आता है। शनिवार का दिन था, पापा का ऑफिस 2:30 बजे बंद हो जाता था। उस दिन मम्मी को बाज़ार में कुछ काम था, टाइम पर सब खत्म करके वह भी सीधा ऑफिस पहुँच गईं थीं ताकी दोनों साथ ही घर लौट सकें। दोनों स्कूटर पर सवार अपने घर की ओर चल पड़े। सिविल लाइन्स कॉलोनी से गुज़रते हुए पापा ने सामने से एक 11-12 साल की बच्ची को देखा, जो घबराई सी दौड़ी आ रही थी और उसके पीछे एक बौराया सा बैल आवाज़ें निकालता चला आ रहा था। पापा ने आव देखा ना ताव स्कूटर साईड पे लगाया और बच्ची को अपनी ओर खींचा और मम्मी को बोल कर उसे सड़क के म...