Posts

My Blog : Hariyali Teej

Image
 Hara Rang Teej Ka          हमारे देश के अलग-अलग प्रांतों में एक ही त्यौहार (Festivals) को कई तरह से मनाया जाता है। इनसे जुड़ी कुछ बातें हमें किसी से सुनकर या पढ़कर पता लग जाती हैं। तो कुछ हम खुद अनुभव करते हैं, और यदि हमें सचमुच एक ही त्यौहार को अलग-अलग जगह पर अनुभव करने का मौका मिले तो उस का आनंद ही कुछ और है। इस संदर्भ में मैं अपने आप को कुछ सौभाग्यशाली मानती हूं, क्योंकि मुझे भारत के कई राज्यों में रहने और उनके त्योहारों को मनाने के बेहतरीन अवसर मिला है। मैं अपने इस blog series (Festivals of India with Raman) में आपके साथ इन्हीं त्योहारों को लेकर अपने कुछ अनुभव share करूंगी। इस लेख में हम राजस्थान और पंजाब में हरियाली तीज के संदर्भ में बात करेंगे।                त्यौहारों में मेल-मिलाप और खुशनुमा चेहरों की रंगत कई दिनों तक हमारे मन में अपनी छवि बनाए रखती है। इसलिए अगले वर्ष फिर हमें इन त्यौहारों का बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है। त्योहारों की इस लिस्ट में एक त्यौहार हरियाली तीज का भी है। जिसके ब...

Collection of my poems : Aksss "अक्स (A Reflection of my soul)"

अक्स (A Reflection of my soul) "स्याही की भी मंज़िल का अंदाज देखिए हुजूर, खुद-ब-खुद बिखरती है तो दाग़ बनती है, जब कोई बिखेरता है तो अल्फाज़ बन जाती है।।"             कम शब्दों में बड़ी बात कहने की इस कला को ही हिंदी में कविता, इंग्लिश में पोयम और उर्दू में शायरी कहा जाता है। यह भाषा का ऐसा निराला रूप है जिसे लिखने में जितना मज़ा आता है उतना ही इन्हें पढ़ने और सुनने में आनंद की अनुभूति होती है। सीधे सपाट शब्दों में कही गई बात से ज्यादा खूबसूरत तुकबंदी में कही गई बात में होती है।  इस पुस्तक में मैंने मेरे मन के अक्स को आप सबके सामने प्रस्तुत करने की चेष्टा की है।  मेरी कविताओं के शीर्षक वैसे तो कुछ आम ही हैं, परंतु इन कविताओं की खासियत यह है कि इन कविताओं के माध्यम से गृहणियों व महिलाओं के मन में के हाल को दर्शाया गया है। उनके विचारों का अक्स आप इन शब्दों की माला में महसूस कर सकेंगे। कविताओं की श्रंखला कुछ सब टाइटल्स द्वारा विभाजित कर प्रस्तुत किया गया है जैसे: वंदन, मंथन, आत्म साक्षात्कार आदि। इन कविताओं की सोच ...

Sikh Guru Sahiban- Miri Piri Diwas

Image
"मीरी पीरी के मालिक, दाता बंदी छोड़ छेवीं पातशाही श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी के प्रकाश पर्व की आप सभी को ढेरों बधाइयां"।। जो लोग नियमित रूप से सिख धर्म से अथवा गुरुद्वारा साहिब की सेवा से जुड़े हैं, वे जानते हैं कि आज के दिन लंगर में मिस्से (बेसन और अन्य अनाजों के मिश्रण से बने ) प्रशादे (रोटी), प्याज़ एवं लस्सी का स्वादिष्ट भोज संगत में परोसा जाएगा। अक्सर लोग त्योहारों को भोजन के नाम से याद रखते हैं जैसे: "मिस्से प्रशादे वाला गुरपुरब" । आज सभी बड़े चाव, श्रद्धा और भाव से इस पवित्र लंगर का आनंद ले रहे हैं। परंतु क्या किसी दिवस का अर्थ केवल स्वादिष्ट भोजन ग्रहण करना ही है? क्या हमें इस बात से अवगत नहीं होना चाहिए कि यह दिवस हम आखिर मना ही क्यों रहे हैं? इसके अलावा यदि हम थोड़ा संजीदगी से सोचें तो सिख धर्म भारतीय इतिहास का बहुमूल्य हिस्सा है। बहुत छोटे समय के इतिहास और अल्पसंख्यक होने के बावजूद भी सिख समुदाय का भारत एवं भारतीयता के साथ अटूट बंधन रहा है। परंतु विडंबना यह है कि, सिख इतिहास के बारे में औरों को तो क्या स्वयं नई पीढ़ी के सिख बच्चों को भी ज्यादा ...

MY FAVORITE MEDITATION FORM

MY FAVORITE MEDITATION FORM M editation is a spiritual activity to enhance our mental and physical well being.  It gives an opportunity to live inside yourself and enjoy the beauty of universal truth that, The God is  inside us. It relaxes our mind and encourage the feeling of infinite happiness in every situation.  For me, it is like an energy drink, it gives me all the power to cope up with the ups and downs of life. Meditation is the only way to understand yourself by spending sometime within yourself along with the supreme powers of almighty. According to Wikipedia, Meditation can be defined as a practice where an individual uses a technique, such as focusing their mind on a particular object, thought or activity, to achieve a mentally clear and emotionally clam state. Meditation has been practiced since antiquity in numerous religious traditions and beliefs. In this article I am trying to share my thoughts and my experience with Meditation as   a W...

Start up with Boutique in Hindi

Image
बुटीक : नारी सशक्तिकरण की नयी लहर मानव संस्कृति की सबसे पहली पहचान रंग बिरंगे खूबसूरत परिधान और विभिन्न प्रकार के कपड़े ही होते हैं। आज के दौर को फैशन की दुनिया में क्रांति के रूप में देखा जा सकता है। छोटे बड़े बाज़ारों में बेमिसाल परिधानों की प्रदर्शनियों में लोगों की ख्वाहिशों का अक्स नज़र आता है। इसके बावजूद भी इस क्षेत्र में इतनी मांग है की बड़ी बड़ी फ़ैक्टरियों के चलते भी बाज़ारों के हर मोड़ पर व्यक्तिगत नाप और स्टाइल के अनुसार सिलाई करवाने के लिए दर्ज़ी की दुकानें हुआ करती हैं। वर्तमान में इन दुकानों का आधुनिकरण बूटीकस जैसे स्टोर के रूप में हो गया है। सिलाई-कड़ाई का शौक और हुनर रखने वाली महिलाओं के लिए बुटीक का व्यवसाय बेहद शानदार विकल्प है। यदि आपकी रुचि फैशन में है और कुछ कर दिखाने की असीम इच्छा है तो आप अपने इस जुनून को वास्तविक रूप देकर अपनी आमदनी का बड़ा साधन बना सकतीं हैं। बुटीक एक ऐसा रीटेल स्टोर होता है जहाँ आकर्षक फैशनेबल कपड़ों के अलावा उनसे संबंधित सामान, जूते, बैग्स और तो और गहने भी मौजूद होते हैं। बुटीक किसी भी फैशन स्टोर के लिए एक सामान्य शब्द है, आपको अप...